दूरदर्शन के स्वर्णिम दौर की यादें
दूरदर्शन के स्वर्णिम दौर की यादें श्री रघुनाथ सिंह (आत्मकथ्य) (वरिष्ठ सेवानिवृत्त दूरदर्शन अधिकारी) दाएं श्री रघुनाथ सिंह जी 15 सितंबर 2025 का दिन मेरे लिए विशेष रहा। दूरदर्शन का 66वाँ स्थापना दिवस नई दिल्ली में संविधान क्लब ऑफ इंडिया में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शीला चमन द्वारा लिखित पुस्तक “दूरदर्शन डायरीज़: टेलीविज़न का स्वर्ण युग” का विमोचन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली स्टडी ग्रुप ने ओम बुक्स इंटरनेशनल के सहयोग से किया और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पूर्व उपमंत्री श्री गुलाम नबी आज़ाद ने पुस्तक का अनावरण किया। यह पुस्तक पढ़ते समय मुझे अपने उन दिनों की याद आ गई जब दूरदर्शन की टीम ने सीमित संसाधनों के बावजूद समाज के प्रत्येक वर्ग तक उपयोगी कार्यक्रम पहुँचाने का संकल्प लिया था। विशेष रूप से कृषि दर्शन और अन्य कृषि कार्यक्रमों के संचालन का मुझे सौभाग्य मिला। हमारे प्रयासों का लक्ष्य हमेशा यह रहा कि किसान भाइयों तक वैज्ञानिक जानकारी, नई तकनीकें, मौसम की जानकारी और बाजार से ...