वृक्षारोपण में प्रतिभाग संबंधी विवरण

 श्री अनिल बैंसला का वक्तव्य

"आज मेरे लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजित मेगा पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत उदाहरण रहा, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों ने मिलकर सक्रिय सहभागिता की।

इस शुभ अवसर पर श्री दिलखुश मीणा जी (IAS, साउथ दिल्ली), श्री वेदपाल लोहिया जी (पार्षद, आयानगर), दक्षिण दिल्ली के सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी जी के सुपुत्र श्री सुरेंद्र सिंह बिधूड़ी, बागवानी विभाग, दिल्ली पुलिस की टीम, श्री राधे शर्मा जी (SHO, वसंत कुंज), आयानगर की RWA, अनेक NGO तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चे सम्मिलित हुए और सामूहिक रूप से पौधरोपण किया।

विशेष रूप से मदर मेरी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रितु माथुर और मेरे नेतृत्व में विद्यार्थियों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान दिलखुश मीना सर (IAS) ने बच्चों से सीधे संवाद कर उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को आगामी अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी उत्साहित किया।

इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम के चेयरमैन श्री राजेंद्र लोहिया जी एवं पार्षद श्री वेदपाल लोहिया जी ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की।

मैं इस सफल आयोजन के लिए दिल्ली नगर निगम और सभी सहभागी संस्थाओं का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। यह पौधरोपण अभियान निश्चित ही बच्चों में प्रकृति-प्रेम और पर्यावरण चेतना की जड़ों को और गहरा करेगा।"























 












पाठ्य उन्नयन और विस्तार 


प्रस्तुति 

















Comments

Popular posts from this blog

श्री रमनपाल सिंह का आत्मकथ्य

आत्ममंथन और सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध कराने वाली अनुभूतियां

सुनिता मीणा की लेखनी